फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Training of Woman

तड़ीगांव में मानव कौशल संस्था ने महिलाओं को चेक बांटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Training of Woman
कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न गांवों की महिला कार्यकर्ता। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। मानव कौशल विकास संस्था की ओर से विकासखंड बाराकोट के तड़ीगांव में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर प्रोत्साहन राशि के चेक बांटे गए। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सुपरवाइजर गोविंद तिवारी ने मानव कौशल विकास संस्था के कार्यों की जानकारी दी। तिवारी ने बताया कि गांव की अनेक महिलाओं को संस्था में जोड़ा गया है। संस्था की ओर से ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ महिलाओं को सिलाई, कताई, बुनाई, कृषि, बागवानी आदि कार्य किए जा रहे हैं। इनमें सफल महिलाओं को चेक बांटे गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत काकड़, पमदा, बाराकोट, खोलासुनार, तड़ाग, गल्लागांव, तड़ीगांव, बैड़ाओड़, ढटीगांव, इजड़ा, पड़ासौसेरा, छूलापें, झिरकुनी आदि ग्राम पंचायतों की महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर कमला पंत, मनीषा गोस्वामी, हेमा गोस्वामी, ज्योति मेहरा, रेनू कुमारी, ममता बोहरा, बबीता अधिकारी, मनीषा बोहरा, कमला जोशी, दीपा वर्मा, माया अधिकारी, ललिता राज, नंदा तिवारी, पूजा वर्मा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed