{"_id":"5a9827d64f1c1bbd218b5c9d","slug":"training-of-prd-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों का प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों का प्रशिक्षण संपन्न
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
युवा भवन में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मौजूद पीआरडी जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) विभाग द्वारा आयोजित पीआरडी जवानों का 15 दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण शिवर संपन्न हो गया है। शिविर में जवानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने प्रशिक्षण शिविर का समापन किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी भी ली।
इस मौके पर पीआरडी जवानों ने विधायक के सम्मुख कई समस्याएं रखीं। जिस पर उन्होंने मानदेय बढ़ाने, जिला योजना में ड्यूटी मद में बजट बढ़ाने, अधिक से अधिक जवानों को नियमित ड्यूटी देने का प्रयास करने की बात कही। ब्लाक आर्गनाइजर जसवंत सिंह खड़ायत और कीर्ति जोशी के संचालन में हुए समापन समारोह में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता ने पीआरडी के इतिहास की जानकारी देते हुए जवानों से मनोयोग से ड्यूटी के निर्वहन करने को कहा। इस दौरान नव नियुक्त जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी का पीआरडी जवानों ने स्वागत किया।