{"_id":"5c548fc7bdec224bc356eb95","slug":"training-given-to-officers-and-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Fri, 01 Feb 2019 11:58 PM IST
gangotri gangotri
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: gangotri gangotri
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से आए आईआरएस के प्रशिक्षकों ने आपदा प्रबंधन ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा राहत का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
जिले के मैदानी क्षेत्र को आपदा प्रबंधन के लिहाज से तीन सेक्टरों को बांटा गया है। एसडीएम ने अधिकारियों से आईआरएस के अधिनियम के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। एसडीएम अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में आपदा के वक्त उपयोग में आने वाले उपकरणों के रख-रखाव, आपदा नियंत्रण, चिकित्सा, राशन, बाहर से आने वाली राहत टीमों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
बेहतर आपदा प्रबंध के लिए टनकपुर सब डिवीजन में तीन सेक्टर बनाए गए हैं। बूम क्षेत्र में लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट, टनकपुर क्षेत्र में सिंचाई विभाग के एई आरके यादव और बनबसा क्षेत्र में सिंचाई विभाग के एसडीओ डीसी कांडपाल को मुखिया बनाया गया है।
विज्ञापन
वहां तहसीलदार पूनम पंत, प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, कानूनगो जोत राम टम्टा, पटवारी दीपक सिंह साही, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, पीसी पंत, एटीओ नरोत्तम, इं. विभोर गुप्ता, सेना के नायब सुबेदार भूपेंद्र, एसएमआई निरज पंत आदि मौजूद थे। ब्यूरो