{"_id":"6a299fcede43368cd30a53c6","slug":"traffic-system-from-kakrali-gate-to-sukhidhang-will-improve-champawat-news-c-229-1-shld1026-140266-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ककराली गेट से सूखीढांग से तक सुधरेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ककराली गेट से सूखीढांग से तक सुधरेगी यातायात व्यवस्था
Wed, 10 Jun 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए काम होगा। एनएच खंड जल्द ही ककराली गेट से सूखीढांग तक जरूरी साइनेज लगाने का काम करेगा।
टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककराली गेट से सूखीढांग तक करीब 15 किमी क्षेत्र तक कई जगह तीव्र मोड़ हैं। कई जगह बड़ी-बड़ी झाड़ियां भी उगी हैं। ऐसे में दूसरी तरफ से आ रहे वाहन के अचानक सामने आने से कई बार कई वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। कई वाहन सड़क पर ही पलट गए। हालांकि गनीमत रही अभी तक कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ है। एनएच पर 24 घंटे सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। रात के समय सबसे अधिक खतरा रहता है। जब बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए तीव्र मोड़ों पर वाहन चलाना आसान नहीं होता है। किसी प्रकार के साइनेज नहीं होने के कारण अक्सर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। जबकि दिन में एनएच किनारे उगी झाड़ियों के चलते वाहन चलाने में काफी दिक्कतें होती हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) टनकपुर मनोज बगोरिया ने बताया कि ककराली गेट से सूखीढांग तक एनएच खंड के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसी प्रकार के साइनेज नहीं मिले। ऐसे में हादसों का खतरा है, इसे देखते हुए ककराली गेट से सूखीढांग तक एनएच खंड साइनेज लगाएगा। इससे वाहन चालकों के लिए रात के समय भी वाहन चलाना आसान होगा। जल्द ही इस पर कार्य किया जाएगा। साथ ही एनएच किनारे खतरा बनी झाड़ियों को भी हटाया जाएगा।