{"_id":"61e8532a94074167fd11eef5","slug":"traffic-jam-in-champawat-champawat-news-hld451420515","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत बाजार में बार बार जाम लगना हुआ आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत बाजार में बार बार जाम लगना हुआ आम
विज्ञापन
चंपावत में रोडवेज बस स्टेशन बना प्राइवेट वाहनों की पार्किग।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में कई बार जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोटर स्टेशन पर वाहनों को आड़े तिरछे खड़ा करने से अक्सर जाम की समस्या बढ़ रही है। इस कारण फड़-रेहड़ी के कारोबारियों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मुख्य बाजार में यातायात पुलिस की पिकेट मौजूद है लेकिन उसके बाद भी मुख्यालय में कई बार जाम लगना आम बात हो गई है।
बुधवार को भी टीआरसी के पास एक वाहन खराब होने के कारण लंबा जाम लग गया। इसे हटाकर पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल यातायात सामान्य किया। व्यापारियों का कहना है कि बाजार आने वाले लोगों को निर्धारित स्थल पर पार्किंग करनी चाहिए लेकिन कई वाहन स्वामी सीधे मुख्य बाजार आकर सड़क किनारे पार्किंग कर रहे हैं। इससे कई बार जाम लग रहा है। वहीं यातायात निरीक्षक पीडी भट्ट का कहना है कि यातायात व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।
प्राइवेट वाहनों की पार्किंग बना रोडवेज बस स्टेशन
चंपावत। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज का बस स्टेशन प्राइवेट वाहनों की पार्किंग स्थली बना है। भले ही बस स्टेशन में रोडवेज की बसें बेहद कम समय के लिए रुकती हो, लेकिन प्राइवेट वाहनों का कब्जा यहां दिनभर रहता है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण को लेकर रोडवेज बस स्टेशन का इस्तेमाल निजी पार्किंग के रूप में किया जा रहा है। इस कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। रोडवेज बस स्टेशन के दोनों गेटों पर चौकीदारों की तैनाती नहीं की गई है। इस कारण हर समय गैर जरूरी वाहन स्टेशन से गुजरते हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका रहती है।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एनके गौतम के अनुसार अन्य दिनों बस स्टेशन के गेट पर कर्मचारियों की तैनाती कर प्राइवेट वाहनों को बस स्टेशन में आने की अनुमति नहीं दी जाती है लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से रोडवेज बस स्टेशन का उपयोग पार्किंग के रूप में करने के निर्देश दिए गए हैं।