{"_id":"5cba0270bdec2213f93310ea","slug":"traffic-jam-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आड़े तिरछे खड़े वाहनों से चंपावत बाजार में लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आड़े तिरछे खड़े वाहनों से चंपावत बाजार में लग रहा जाम
Fri, 19 Apr 2019 10:46 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंपावत मोटर स्टेशन में शुक्रवार को लगे जाम का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटर स्टेशन चंपावत में जाम लगने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से लंबा जाम लग गया। मोटर स्टेशन में लोग जगह-जगह अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। पार्किंग में वाहन खड़े नहीं होने से अक्सर जाम लग रहा है। इन दिनों खड़ी बाजार, शांत बाजार, मोटर स्टेशन से खटकना पुल तक लगातार जाम लग रहा है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने आड़े-तिरछे वाहनों को हटाकर जाम को हटाया। मोटर स्टेशन में सड़क के दोनों और मोटर साइकिल और प्राइवेट कार खड़े किए जा रहे हैं। बाजार में जाम लगने से व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खड़ी बाजार में बाइकों की आवाजाही होने से बैंक जाने वाले उपभोक्ताओं को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट में जाम से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को नगर के शीतला माता मंदिर, गैस गोदाम के पास, स्टेशन बाजार, पिथौरागढ़ मार्ग पर रूक-रूक कर जाम लगता रहा। डाकबंगला रोड पर एक कैंटर चालक अपने वाहन को बीच सड़क में खड़ा कर चला गया, जिससे करीब 10 मिनट से अधिक समय तक लोग जाम में फंसे रहे। वहीं स्टेशन बाजार, पिथौरागढ़ मार्ग पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि जाम लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज बस नहीं रुकने से बुजुर्गों में आक्रोश
चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें रास्ते में नहीं रुकने से बुजुर्गों मेें आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ और लोहघाट डिपो की रोडवेज बसें इन दिनों बुजुर्गों के लिए नहीं रोकी जा रही हैं। बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को फैक्स से ज्ञापन भेजा है।
स्वांला निवासी टीकाराम भट्ट ने बताया कि रोडवेज बसें रास्ते से बुजुर्गों के लिए नहीं रूक रही हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2014 में जारी शासनादेश के तहत रोडवेज बसों में 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू की गई थी। बुजुर्ग जय दत्त ने बताया कि इन दिनों रोडवेज चालक चल्थी, स्वांला, अमोड़ी, धौन, बनलेख से बुजुर्गों के लिए रोडवेज बसें नहीं रोकते हैं। बताया कि बसें नहीं रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि खाली बसें होने के बाद भी रोडवेज चालक बसों को नहीं रोक रहे हैं। इस संबंध में स्टेशन प्रभारी केएस राणा का कहना है कि सभी चालकों को बुजुर्गों के लिए बस रोकने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो