{"_id":"57794aae4f1c1bbc777f9cb6","slug":"traders-will-keep-ahead-of-stores-litterbins","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के आगे कूड़ादान रखेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के आगे कूड़ादान रखेंगे व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
दुकानों के आगे कूड़ादान रखेंगे व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत के व्यापारी शहर की सफाई में सहयोग करेंगे। रविवार को व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष भगवत सरण राय के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों के आगे कूड़ादान रखेंगे। साथ ही पालिका से रात को कूड़ादान को मोटर स्टेशन रोड पर रखने की मांग की है। ताकि व्यापारी कूड़ा फेंक सके। व्यापारियों ने पालिका से कांपेक्टर मशीन के उपयोग की भी मांग की।
विज्ञापन
व्यापारियों ने पॉलिथीन हटाने की मुहिम में प्रशासन का साथ देने का सर्वसम्मत निर्णय लिया। तय किया गया कि व्यापारी 20 जुलाई के बाद 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे। इस बार 17 जुलाई को होने वाला हरेला मेला मोटर स्टेशन के बजाय यहां से करीब आधा किलोमीटर दूर गोरलचौड़ मैदान में लगेगा। वहीं सफाई के लिए व्यापारियों ने प्रति दुकान 100 रुपये अंशदान पर चर्चा की, पर इसमें अंतिम निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
तय किया गया कि पालिका से मंत्रणा कर इस पर फैसला लिया जाएगा। व्यापारी नवल जोशी, भगवत सरण राय, प्रकाश तिवारी, विकास साह, किशन तिवारी, विजय वर्मा, लक्ष्मण पुजारी, मयूख चौधरी, दीपक राय, तुषार पंगरिया, कुक्की जोशी, उमेश्वर तड़ागी, महाराणा प्रताप तड़ागी, विमल साह, जोत सिंह, कैलाश जोशी, लक्ष्मण पुजारी, गोविंद जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन