फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders raised demand for opening of India-Nepal border

पूर्णागिरि मेले की ऐसी हो व्यवस्था कि स्थानीय कारोबारियों को मिले फायदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Traders raised demand for opening of India-Nepal border
पूर्णागिरि मेले को लेकर बैठक में उपस्थित एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, व्यापार मंडल, नगर पालिका और मं? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने पूर्णागिरि मेले के लिए व्यापार मंडल, मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में व्यापारी नेताओं ने मेले की अवधि बढ़ाने के साथ ही श्रद्धालुओं को टनकपुर में रोकने की व्यवस्था किए जाने और मेला अवधि से पूर्व भारत-नेपाल सीमा खुलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि टनकपुर में उचित प्रबंध नहीं होने से श्रद्धालु शहर के बाहर ही बाहर आकर निकल जाते हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को कारोबारी लाभ नहीं मिल पाता है। नेपाल सीमा सील रहने से मान्यता के अनुसार श्रद्धालु नेपाल जाकर बाबा सिद्धनाथ के दर्शन भी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने उचौलीगोठ पार्किंग स्थल को टनकपुर में शिफ्ट करने और पार्किंग शुल्क की वसूली पार्किंग स्थल पर ही किए जाने की मांग रखी। इसके अलावा टनकपुर और बनबसा में सफाई के उचित प्रबंध किए जाने का भी सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मेला अवधि बढ़ाने और नेपाल सीमा को लेकर वार्ता की जाएगी। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, प्रभारी ईओ बसंतराज चंद, बनबसा ईओ के अलावा टनकपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, महामंत्री संजय पांडेय, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, सचिव गिरीश चंद्र पांडेय, पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, होटल एसोसिएशन के दीपक जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed