फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders protest against service charge

Champawat News: व्यापारियों ने सेवा शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया

Tue, 16 Jan 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 16 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against service charge
लोहाघाट में सेवा शुल्क के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
लोहाघाट(चंपावत)। व्यापारियों ने नगर पालिका की ओर से लगाए गए सेवा शुल्क का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका से सेवा शुल्क को निरस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार को खड़ी बाजार के व्यापारियों ने नगर पालिका की ओर से लगाए गए सेवा शुल्क का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका लोहाघाट ने वर्ष 2016 में सेवा शुल्क को लेकर जनता से केवल राय मांगी थी, लेकिन सेवा शुल्क का मामला वहीं पर लंबित हो गया। उन्होंने कहा कि अब अचानक जब पालिका का कार्यकाल पूरा हो गया तो नगर पालिका ने सेवा शुल्क लोगों और व्यापारियों के उपर थोप दिया गया है। उन्होंने पालिका से सेवा शुल्क वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन में सतीश मुरारी, चंद्रशेखर उप्रेती, पप्पू वर्मा, नवीन ओली, अर्जुन ढेक, सोनू वर्मा, राकेश खोलिया, ललित चौबे, हरीश कलखुडिय़ा, मोहन जजरिया आदि रहे।
विज्ञापन

बनबसा में सेवा शुल्क का शुरू हुआ विरोध
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में भी सेवा शुुल्क (यूजर चार्जेज) को लेकर विरोध शुरू हो गया है। शुल्क वसूली को गए नगर पंचायत कर्मियों के साथ नागरिकों और व्यापारियों की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने कहा कि नगर वासी पहले ही कई करों की मार झेल रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि नेपाल से कम खरीदारों के यहां आने से बनबसा का कारोबार काफी कम हुआ है। इस संबंध में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा सेवा शुल्क समाप्त करने की मांग की है। पवन अग्रवाल, नवीन वर्मा, राकेश अग्रवाल, अशोक खर्कवाल आदि ने सेवा कर का विरोध जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed