फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders in confusion due to non-commitment of mandate for new rates of royalty

Champawat News: रॉयल्टी की नई दरों का शासनादेश नहीं आने से असमंजस में कारोबारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Traders in confusion due to non-commitment of mandate for new rates of royalty
टनकपुर (चंपावत)। दो दिन बाद यानी 25 जनवरी से शारदा में खनन शुरू होने की तैयारी है, लेकिन अब तक रॉयल्टी की नई दरों का शासनादेश नहीं पहुंचने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कारोबारी भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि उन्हें रॉयल्टी की पुरानी या फिर नई दर से भुगतान करना पड़ेगा। फिलहाल वन निगम ने पुरानी दरों पर ही खनिज निकासी की तैयारी कर रखी है। विभाग का कहना है कि शासनादेश आने पर नई दर से रॉयल्टी वसूली जाएगी। ऐसी स्थिति में शारदा में खनन कुछ दिन और आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन

सरकारी और पट्टों के खनन की रॉयल्टी दरों में भिन्नता के विवाद की वजह से प्रदेश की अन्य नदियों के साथ ही शारदा में भी खनन शुरू नहीं हो पाया है। अब सरकार ने रॉयल्टी की दर कम कर दी हैं, जिसके बाद शारदा में भी खनन शुरू करने की तैयारी है। कारोबारियों की यूनियन ने 25 जनवरी से खनन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कारोबारी अपने वाहनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इधर वन निगम के खनन प्रभाग की ओर से निकासी गेटों पर तौल कांटे लगाने के साथ ही कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं लेकिन विभाग के पास फिलहाल नई दरों का शासनादेश नहीं पहुंचा है जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खनिज की निकासी रॉयल्टी की पुरानी दरों से होगी या नई दरों से। ऐसे में यदि कारोबारी 25 से खनन शुरू करते हैं तो रॉयल्टी दरों का अड़ंगा लग सकता है। यूनियन अध्यक्ष मनोज गुप्ता मन्नू का कहना है कि पूर्व में रॉयल्टी की दर करीब 27 रुपये थी, जिसे सरकार ने घटाकर 19.64 रुपये किया है। वे रॉयल्टी की नई दरों से ही खनिज निकासी शुरू करेंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अभी रॉयल्टी की पुरानी दरों पर ही खनिज निकासी की तैयारी है। नई दर का शासनादेश आने पर उसी के अनुरूप रॉयल्टी वसूली जाएगी।
-देवेंद्र सिंह पुंडीर, प्रभागीय प्रबंधक, वन विकास निगम शारदा खनन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed