फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tourists will be able to see the natural spring

Champawat News: प्राकृतिक झरने का पर्यटक कर सकेंगे दीदार

Tue, 13 Jun 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 13 Jun 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to see the natural spring
चंपावत जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित वाटर फॉल के अब पर्यटक कर सकेंगे दीदार। संवाद
चंपावत। जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस्टिया के समीप स्थित प्राकृतिक झरने (वाटर फॉल) का पर्यटक दीदार कर सकेंगे। पर्यटन विकास विभाग की ओर से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आठवां मील स्थित प्राकृतिक झरने के आसपास पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विकास विभाग को चालू वर्ष की जिला योजना में चार लाख रुपये आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि जिले में पर्यटन स्थलों का विकास और सौदर्यीकरण किए जाने की योजना के तहत शामिल आठवां मील के वाटर फॉल तक पहुंंचने के लिए संपर्क पैदल मार्ग, गेट और पर्यटकों के बैठने के लिए बैंच आदि का निर्माण किया जाएगा। अब तक यहां पर बुनियादी पर्यटन सुविधाओं के अभाव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक होने के बाद भी वाटर फॉल तक पर्यटकों की आमद नहीं हो पा रही थी। अब योजना के क्रियान्वयन से नए पर्यटक स्थल का विकास होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बनलेख के समीप तीन लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण किया जाएगा। वन एवं पर्यावरण उद्यान चल्थी में 10 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
मटेला के भोलेश्वर त्रिवेणी घाट का होगा कायाकल्प
चंपावत। जिले में पर्यटन स्थलों का विकास एवं सौंदर्यीकरण योजना के तहत विकासखंड चंपावत के मटेला ग्राम पंचायत में स्थित भोलेश्वर त्रिवेणी घाट का कायाकल्प किया जाएगा। पर्यटन विकास विभाग की ओर से त्रिवेणी घाट मे 10 लाख रुपये की लागत से पर्यटक स्थल का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पर्यटन विकास विभाग की ओर से जिला योजना में स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए आगणन तैयार करने के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं का चयन कर लिया गया है। सभी स्वीकृत कार्यों में निर्माण शुरू करा दिए गए हैं।

- अरविंद गौड़, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत।
बाक्स
सिप्टी वाटर फॉल में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
चंपावत। जिला मुख्यालय से करीब 13 किमी की दूरी पर सिप्टी न्याय पंचायत में स्थित सिप्टी वाटर फॉल में पर्यटन विभाग की ओर से 78.20 लाख रुपये की लागत से पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया गया है। जिसके बाद यहां वाटर फॉल को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed