फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tortoise running speed of Blackjack-new electrification

कछुआ गति से चल रहा डांडा-ककनई विद्युतीकरण का काम

Tue, 05 Jan 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Tue, 05 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन

विधायक हेमेश खर्कवाल की पहल पर मंजूर हुई डांडा-ककनई विद्युतीकरण योजना की कछुआ गति से लोगों में गुस्सा है। एक साल का समय बीतने पर भी विभाग ने लाइन बिछाना तो दूर, लाइन का सामान तक कार्य स्थल में नहीं पहुंचाया है। जनप्रतिनिधियों ने जल्द लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक ने डांडा-ककनई गांवों को रोशन करने के लिए बीएडीपी (बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान) मद से विद्युतीकरण की योजना मंजूर कराई। तब ग्रामीण खुश थे कि 2015 तक गांव में बिजली पहुंचाने का वायदा मिला है, लेकिन उनकी उम्मीद पर काम की सुस्त गति ने पानी फेरने का काम किया है। करीब 72 लाख रुपये की लागत से दस किमी लाइन बिछाकर गांव तक बिजली पहुंचाई जानी है। बिजली की सप्लाई पाटी ब्लाक के टांण गांव से जुड़नी है। एक साल पहले ही कार्य स्थल में लाइन बिछाने का सामान पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो अब भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं बीडीसी के पूर्व सदस्य जगदीश चंद्र परगांई, डांडा मल्ला की ग्राम प्रधान खष्टी देवी और ककनई के प्रधान मोहन सिंह ने बताया कि विभाग ने गत वर्ष फरवरी से बिजली के पोल पहुंचाने शुरू कर दिए थे। जगह-जगह पोल पड़े हैं, लेकिन लाइन बिछाने का काम अब तक शुरू नहीं किया है। उनका कहना है कि विभाग को योजना का बजट मिल चुका है फिर लाइन बिछाने में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा है कि शीघ्र लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन की राह पकड़ने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांडा-ककनई विद्युतीकरण का काम चल रहा है। लाइन लंबी है और बहुत सामान कार्य स्थल पर पहुंचाया जाना है। जल्द ही सामान की आपूर्ति पूरी कर लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। -बीएम भट्ट, एसडीओ, विद्युत उप खंड टनकपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed