{"_id":"5c291067bdec2256d14f42ea","slug":"told-people-about-vvpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगालीचौड़ गांव में मतदाताओं को वीवीपैट की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगालीचौड़ गांव में मतदाताओं को वीवीपैट की जानकारी दी
Mon, 31 Dec 2018 12:07 AM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
दिगालीचौड़ में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत लोगों को मातृ शक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए शपथ दिलाते सीडीओ, डीएफओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ दिगालीचौड़ गांव में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा कार्यक्रम के साथ मतदाताओं को जागरूक किया गया। मतदाता जागरूक (स्वीप) कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जीवन कलौनी ने मतदाताओं को वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन और इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जानकारी दी।
एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि वीवीपैट मशीन के जरिए मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकता है। वीवीपैट मशीन वोटर को सात सेकेंड तक उसके द्वारा दिए गए वोट को दिखाता है। इसके अलावा उन्होंने महिला सुरक्षा और महिला स्वरोजगार को भी प्रेरित किया गया।
39 महिलाओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली
नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ गांव में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर लांच किया गया। चंपावत के सीडीओ एसएस बिष्ट और प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट ने पोस्टर लांच किया। बाद में 39 ग्रामीण महिलाओं को नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को नई ताकत और आत्म विश्वास मिलेगा। वहां एसडीएम आरसी गौतम, बाल विकास अधिकारी कमला मर्तोलिया, जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित सहित तमाम लोग मौजूद थे। महिलाओं ने कहा कि वे नारी सशक्तिकरण के लिए दूरदराज के गांवों में लोगों को जागरूक करेंगी।