फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Today will be the beginning of 12 days Bagwal fair, preparations complete

आज होगा 12 दिनी बगवाल मेले का श्रीगणेश, तैयारियां पूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Today will be the beginning of 12 days Bagwal fair, preparations complete
बगवाल मेले के लिए बगवाल नगरी देवीधुरा का सजाधजा मंदिर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के मां बाराही धाम का बगवाल मेला सोमवार से शुरू होगा। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी सुबह 11 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया ने बताया कि 12 दिनी मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बगवाल 12 अगस्त को खेली जाएगी। कोरोनाकाल में वर्ष 2020 से दो साल तक प्रतीकात्मक बगवाल हुई थी लेकिन इस बार मेले का भव्य रूप से आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले में धार्मिक कार्यक्रम के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी। इसके लिए बाराही देवी के मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया गया है। अध्यक्ष लमगड़िया ने बताया कि युवाओं की पहल और अन्य लोगों के सहयोग से फूलों की व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच बनाया गया है। सोमवार शाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। एसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मेले के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

देवीधुरा में जीर्णशीर्ण मकानों के उपयोग पर रोक लगाई
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा में मां बाराही धाम के आसपास के बेहद पुराने और जीर्णशीर्ण मकानों को उपयोग के लिए प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन ने इस तरह के नौ मकानों को चिह्नित किया है। सुरक्षा के मद्देनजर इन मकानों की छतों पर बिठाने पर रोक लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बगवाल मेले में सात साल बाद कारोबारियों पर फिर थोपा गया कर
पाटी (चंपावत)। बगवाल मेले में आने वाले कारोबारियों को सात साल बाद फिर से कर अदा करना होगा। मेले की आयोजक संस्था जिला पंचायत इस बार बाहर से देवीधुरा आने वाले व्यापारियों से तहबाजारी वसूलेगी। देवीधुरा के बगवाल मेले में बाहर से आने वाले दुकानदारों को सात साल बाद फिर से तहबाजारी कर देना होगा। यहां कोरोनाकाल में दो साल तक मेला नहीं हुआ। वर्ष 2019 के बाद इस बार मेले में फिर से दुकानें लग रहीं हैं। साढे़ पांच किमी लंबे मेला क्षेत्र में 400 से अधिक दुकानें आठ से 19 अगस्त तक लगेंगी।
मेला क्षेत्र में दुकान लगाने वालों को इस बार तहबाजारी कर देना होगा जबकि बगवाल मेला वर्ष 2015 से करमुक्त था लेकिन इस बार से ये रियायत खत्म कर दी गई है। इससे मेले में बिकने वाले सामान को खरीदने के लिए ग्रामीणों को भी अधिक दाम देना होगा। मेले में स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए कृषि यंत्रों, बर्तनों के साथ ही हस्तशिल्प, हथकरघा आदि तैयार किए सामान की बिक्री की जाती है। संवाद

मेले के भव्य आयोजन के लिए पंचायत को पैसा चाहिए। इस बार के देवीधुरा मेले में दुकान लगाने के लिए बाहर से आने वाले कारोबारियों से जिला पंचायत तहबाजारी वसूलेगी। ये निर्णय जिला पंचायत की बैठक में लिया गया था। कर वसूलने के लिए पंचायत कर्मियों को लगाया जाएगा।
भगवत पाटनी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed