फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Today in Biraj there is Hori Re Rasiya...

Champawat News: आज बिरज में होरी रे रसिया...

Tue, 12 Mar 2024 09:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Mar 2024 09:59 AM IST
विज्ञापन
Today in Biraj there is Hori Re Rasiya...
टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र में बैठकी होली का दौर शुरू हो गया है। डिग्री काॅलेज के संगीत विभाग में भी होल्यारों ने होली गीतों से माहौल को होलीमय बना दिया। कलाकारों की विभिन्न रागों पर होली गीत की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. पंकज उप्रेती ने किया। उन्होंने होली संगीत के इतिहास से अवगत कराया। डॉ. सुमन कुमारी ने इस प्रकार के आयोजनों में सभी से अधिकाधिक भागीदारी पर जोर दिया। कोमल रौतेला ने मिथला के राज खेलें होली.., आकांक्षा राय ने आज बिरज में होरी रे रसिया... गीत से रंग जमाया। विद्यांशु विश्वकर्मा ने हां हां मोहन गिरधारी... गीत से धूम मचाई। नीतीश सिंह ने संगम के साथ ही राग में प्रस्तुति दी। इस मौके पर लक्ष्मी दीक्षित, माधवी बिष्ट, प्रियंका पांडेय, सौरभ गिरी, दीपक बेलवाल, सूरज मिश्रा, संजना, गुरप्रीत कौर आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

फोटो-11टीएनपी01पी।
--
चीर बंधन के साथ सुंई में 20 से होगा होली महोत्सव

लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के सुंई गांव में होली के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक में धूमधाम से होली महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। गांव के आदित्य महादेव मंदिर प्रांगण में सुंई के ग्राम प्रधान भुवन चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि 20 मार्च को एक बजे से पहले चीर बंधन, 22 मार्च को ग्राम फेरी, 26 को छरड़ी और 27 मार्च को दंपती टीका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रार्थना पत्र, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र देने, होली मैदान में स्वच्छता और होली संचालन समिति में राजेश चौबे, उर्वा दत्त चौबे और नवीन चौबे को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर पुजारी आदित्य महादेव मंदिर दीपांशु पुजारी, मां भगवती मंदिर विमल चौबे, राजेश चौबे, बीडीसी सदस्य गौरव डूंगरिया, राजेश चौबे, उर्वादत्त चौबे, नवीन चौबे, दीपांशु पुजारी, विमल चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed