फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   To resolve serious problems officer: Hemesh

समस्याओं का संजीदगी से हल करें अफसर : हेमेश

Thu, 24 Dec 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Thu, 24 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अंबेडकर ग्राम फागपुर में बृहस्पतिवार को चौपाल लगी। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को संजीदगी से हल करने के निर्देश दिए। कहा कि स्थानीय स्तर पर निपटने वाली समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो और शासन स्तर की समस्याओं को भी समय रहते हल किया जाएगा। खर्कवाल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए योजनाओं की जानकारी भी दी।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता और मंडी अध्यक्ष हरीश भट्ट के संचालन में हुई चौपाल में  खंड विकास अधिकारी शिल्पी पंत, मुख्य चिकित्साधीक्षक एचएस हयांकी और सीडीपीओ लक्ष्मी देवी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने विभिन्न पेंशन योजनाओं, भूमिधरी कानून, शौचालय निर्माण की प्रगति बताई। उन्होंने ग्रामीणों को लावारिस और आवारा पशुओं से निजात दिलाने का भी भरोसा दिया। कई समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया। चौपाल में तमाम विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


कांग्रेस का मायका है फागपुर

विधायक हेमेश खर्कवाल ने टनकपुर से लगे अंबेडकर ग्राम फागपुर को कांग्रेस का मायका कहा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया। उन्होंने दो मंदिरों के सुंदरीकरण, विकास योजना और महिला मंगल दल आदि के लिए चार लाख रुपये, शहीद जगदीश सिंह के घर तक मार्ग, शहीद द्वार निर्माण, तीन अन्य संपर्क मार्ग निर्माण, पांच सोलर स्ट्रीट लाइट, 20 बिजली के पोल, युवाओं के लिए खेल सामग्री और वाल्मीकि मंदिर जीर्णोद्धार का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed