{"_id":"4901374ae6b016b46a39dff0b1f52cf8","slug":"to-increase-the-income-of-milk-union-checks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध संघ की आय बढ़ाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध संघ की आय बढ़ाने की कवायद शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला चंपावत
Updated Mon, 25 May 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
जिले में डेयरी विकास विभाग की ओर से दुग्ध संघ की आय बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके लिए उपभोक्ता बाजार सर्वे किया जा रहा है।
दुग्ध संघ प्रबंधक सीडी त्यागी के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों की ओर से सर्वे के दौरान उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों को समय से उपलब्ध कराने के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। सर्वे अभियान के तहत दुग्ध पदार्थों की शुद्धता की जांच के लिए उपभोक्ताओं को लेक्टोमीटर, जांच किट निशुल्क बांटे जा रहे हैं।
सर्वे टीम लीडर एलडी बिनवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध, पनीर, घी, मक्खन, छांछ, खोया आदि समय पर उपलब्ध कराना है। जून से पालीपैक दूध उपभोक्ताओं को समय से उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रबंधक के अनुसार उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सर्वे टीम में सुंदर बोहरा, मनोज बोहरा, कृष्णानंद कलौनी, सुरेंद्र तड़ागी, भूधर जोशी, दुर्गा लुंठी, सरस्वती बिष्ट आदि शामिल हैं।