{"_id":"585d550c4f1c1b774fe3c1fe","slug":"tj-road-for-a-team-of-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण को अलग इकाई गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण को अलग इकाई गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
टी जे रोड के लिए इंजीनियरों की टीम गठित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-जौलजीबी मार्ग निर्माण के लिए सरकार ने अलग इकाई गठित कर दी है। समर्पित परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) का कार्यालय शुक्रवार को टनकपुर में खोला गया। इकाई में तैनात इंजीनियरों की टीम ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। फिलहाल पीआईयू का दफ्तर अस्थायी रूप से लोनिवि परिसर में खोला गया है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर सामरिक लिहाज से महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी मार्ग निर्माण की कार्रवाई तेज हो गई है। किमी 1 से किमी 55 तक सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने लोनिवि की पीआईयू नामक अलग इकाई गठित की है। इकाई में एक ईई और चार इंजीनियरों की तैनाती की गई है। इंजीनियर बीसी पंत को इकाई का अधिशासी अभियंता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सहायक अभियंता अनुपम राय, अपर सहायक अभियंता सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता वीएस पोखरिया, हरीश जोशी की तैनाती हुई है। अधिशासी अभियंता पंत ने कहा कि सड़क निर्माण की इस परियोजना का त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से पीआईयू का गठन किया गया है। उनकी इकाई तेजी से सड़क का निर्माण शुरू करेगी। इधर, प्रदेश सरकार द्वारा अलग इकाई गठित किए जाने से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित इस सड़क का जल्द निर्माण होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन