{"_id":"64da687426c18e1cee0638d5","slug":"tiranga-yatra-taken-out-under-amrit-mahotsav-of-independence-champawat-news-c-229-1-shld1009-1258-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
Mon, 14 Aug 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में शहीद शंकर दत्त राय की माता लक्ष्मी देवी को शॉल ओढाकर सम्मानित करते जिलाधिकारी नवनी
चंपावत/लोहाघाट। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। चंपावत डिग्री कॉलेज में तिरंगा यात्रा का एसपी देवेंद्र पींचा ने शुभारंभ किया। जिसके बाद वाहनों और मोटर साइकिलों के जरिए नगर के विभिन्न मार्गो से रैली निकाली गई। न्याय पंचायत भुमलाई और लोहाघाट के शहीद स्मारक में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। न्याय पंचायत भुमलाई के रायनगर चौड़ी में खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी के दिशा निर्देशन, ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ आरएस रावत ने शिलाफलक का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं ने रंग्याली पिछौड़े में तिरंगा यात्रा निकाली। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, ईओ अशोक अधिकारी के दिशा निर्देशन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
शीतला माता मंदिर स्थित शहीद स्मारक में डीएम नवनीत पांडेय ने ध्वजारोहरण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तारा दत्त उप्रेती के पौत्र नीलम उप्रेती, 1965 में शहीद हुए सेकेंड लेफ्टिनेंट जगदीश चंद्र राय के भाई मोहन चंद्र राय और 1996 में शहीद सिपाही शंकर दत्त राय की माता लक्ष्मी देवी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। साथ ही 16 वर्ष की तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी को भी सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, एसडीएम रिंकू बिष्ट, आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल रावत, एसडीएम रिंकू बिष्ट, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट नितिन कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै.आरएस देव आदि मौजूद रहे।