फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tips to save forests from fire

जंगलों को आग से बचाने के टिप्स दिए गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tips to save forests from fire
नेपाल सीमा से लगे जीआईसी दिगालीचौड़ में आयोजित गोष्ठी में मौजूद छात्र छात्राएं। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। वन विभाग के लोहाघाट रेंज कार्यालय की ओर से नेपाल सीमा से लगे जीआईसी दिगालीचौड़ और प्राथमिक विद्यालय मटियाल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत संचेतना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को वनों में लगने वाली आग को काबू करने और जंगलों को आग से बचाने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

जीआईसी दिगालीचौड़ में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी की अध्यक्षता और ब्रजेश ढेक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन विभाग के एसडीओ एमएस सेमिया ने कहा कि लोग थोड़े से घास के लालच में जंगलों में आग लगा देते हैं, जिससे बड़ी मात्रा में वन संपदा और जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र छात्राओं से अपने गांव के लोगों को जंगलों में लगने वाली आग को बुझाने में सहयोग करने के लिए जागरूक करने आह्वान किया। वन दरोगा रमेश चंद्र जोशी, रामदत्त मठपाल, रियाज अहमद, भुवन चंद्र राय, प्रकाश चंद्र जोशी, नंदाबल्लभ भट्ट, अब्दुल अजीज आदि मौजूद थे। इधर मटियाल में प्रधानाध्यापिका गंगा मेहता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वन दरोगा आरडी मठपाल ने अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी। इस मौके पर संजय सिंह रावत, आन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed