{"_id":"cc34c41dc1977e48602ba205326c5fd0","slug":"timely-complete-construction-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पूरा करें निर्माण काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर पूरा करें निर्माण काम
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) के मुख्य अभियंता (सीई) एसी भारद्वाज ने एसएसबी के आवासीय निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। सीई भारद्वाज ने शनिवार ने एसएसबी परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने एसएसबी के कमांडेंट रंजीत सिंह और सीपीडब्लूडी विद्युत विंग के ईई अजय कुमार आदि के साथ मंत्रणा की।
विज्ञापन
बताया गया कि एसएसबी परिसर में टाइप टू के 125 आवासीय भवनों का निर्माण इस महीने के पहले सप्ताह से शुरू किया गया है। 18 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस निर्माण कार्य को 18 महीने में पूरा करने की बात कही गई है। वहीं एसएसबी के क्वार्टर गार्ड्स का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी सोनम छेरिंग, सहायक कमांडेंट प्रवीण मनारा, नितिन शर्मा, प्रभात कुमार, गुमान सिंह, राकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
