फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tigers showing patrols in the forest of Sharda Range

शारदा रेंज के जंगल में गश्ती दल को दिखा बाघ

Thu, 04 May 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Thu, 04 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज में विचरण कर रहे हमलावर बाघ को तो पकड़ने में विभाग को सफलता नहीं मिल पाई है, लेकिन बुधवार को विभाग के गश्ती दल और बाघ का आमना-सामना हुआ। सड़क पार करते दिखाई दिए बाघ के मूवमेंट पर गश्ती दल ने छीनीगोठ और आमबाग के ग्रामीणों को सूचित कर अलर्ट किया। विभाग का दावा है कि यह नर बाघ है और हमलावर बाघ से बड़ा है।

गांवों से लगे शारदा रेंज के जंगलों में बाघों की दस्तक विभाग के लिए आफत बन गई है। रेंज के द्वान बीट में दो माह के अंदर बाघ दो महिलाओं की जान ले चुका है। 26 फरवरी को जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को निवाला बनाने के बाद बाघ ने 25 अप्रैल को फिर भी जंगल में चारा लेने गई एक और महिला को निवाला बनाकर क्षेत्र में दहशत पैदा की है। हमलावर बाघ के आदमखोर बनने की आशंका में विभाग उसे पकड़ने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन


द्वान बीट के जंगल में सीसी कैमरे लगाने के साथ ही बाघ को पकड़ने के लिए दो पिंजरे भी लगाए हैं, लेकिन एक सप्ताह बाद भी बाघ पिंजरे में कैद नहीं हो पाया, मगर बुधवार को वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य के नेतृत्व में गश्त पर गई विभाग की टीम को उत्तरी गुलियापानी बीट में मार्ग (फायर लाइन) क्रास करता बाघ दिखाई पड़ा। गश्ती दल में शामिल बीट अधिकारी महेश सिंह अधिकारी, कैलाश सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी से महज दस मीटर दूर से गुजरा बाघ छीनी कंपार्टमेंट के जंगल की ओर गया। बाघ के मूवमेंट को देखते हुए फौरन छीनीगोठ एवं आमबाग के ग्राम प्रधानों को सूचित कर ग्रामीणों को अलर्ट करने को कहा गया। वन क्षेत्राधिकारी का दावा है कि यह नर बाघ हमलावर बाघ से बड़ा है। उनका कहना है कि जंगल में बाघों की संख्या अचानक बढ़ी है, इस कारण उनका मूवमेंट आबादी से लगे जंगलों की बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed