फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tiger has been hiding for seven days, people are in panic

सात दिन से छका रहा बाघ, दहशत के साये में लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tiger has been hiding for seven days, people are in panic
ढकना बडोला और अन्य संभावित ठिकानों पर बाघ को ट्रेस करने के लिए गश्त करती वन विभाग की टीम। संवाद न्? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। ढकना बडोला क्षेत्र की एक महिला को मारने वाले बाघ को ट्रेप करने में वन विभाग के तमाम प्रयास अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। पिंजरे में फंसना तो दूर, बाघ पिंजरे के आसपास भी नहीं फटक रहा है। बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं होने से चंपावत के आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं। ढकना क्षेत्र की महिलाएं जंगल जाने का साहस नहीं जुटा पा रही हैं। मवेशियों को आसपास की घास और दूसरे प्रकार क पशु आहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पिंजरा लगाने के अलावा बाघ का पता लगाने के लिए वन विभाग 11 किमी के दायरे में नौ जगहों पर सीसीटीवी और पांच जगह पांवों के चिह्न मापने वाले उपकरण लगा चुका है लेकिन उसे फिलहाल बाघ के ठिकाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। एक जगह सीसीटीवी पर तेंदुआ नजर आया। रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी का कहना है कि विभागीय टीम आसपास और सभी संभावित जंगलों में सघन अभियान चलाए हुए हैं। साथ ही मुनादी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

छह दिसंबर को ढकना बडोला के जंगल में बाघ ने घात लगाकर मीना देवी (35) पत्नी रमेश सिंह नरियाल को मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात के बाद से ढकना बडोला सहित आसपास के इलाके में दहशत है। लोग शाम पांच बजे बाद घरों में दुबक रहे हैं। सुबह की सैर पर भी इसका असर पड़ा है। दिन में भी लोग झुंड में ही आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज जिला प्रशासन से मिलेंगे ग्रामीण
चंपावत। ढकना की ग्राम प्रधान हीरा चौधरी, पार्वती, विमला, आनंदी, देवकी देवी, कमला, मालती, ईश्वरी, खीमा देवी आदि महिलाओं का कहना है कि बाघ के खौफ से उनका जंगल जाना बंद है। साथ ही रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी असर पड़ा है। अब ग्रामीण सोमवार को जिला प्रशासन से मुलाकात कर जल्द से जल्द बाघ को पकड़ने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed