फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tiger creates another woman in the forest

जंगल में बाघ ने एक और महिला को शिकार बनाया

Sat, 24 Jun 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 24 Jun 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tiger creates another woman in the forest
जानकी का फाइल फाेटाे - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई बस्तिया गांव की एक महिला को बाघ ने मार डाला। बाघ शव को करीब बीस मीटर तक पहाड़ी में घसीट कर ले गया। घटना बस्तिया से करीब दो किमी दूर जंगल की है। वन विभाग और पुलिस ने रेस्क्यू कर महिला का शव बरामद कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाघ घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर ऊपर पहाड़ी पर बैठा था, जिसे हवाई फायर कर भगाया गया। चार माह के अंदर क्षेत्र के जंगलों में बाघ द्वारा तीन महिलाओं को मौत के घाट उतारा जा चुका है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएफओ, एसडीएम, सीओ और कोतवाल का भी ग्रामीणों ने घेराव किया। बाद में डीएफओ के बाघ को पकड़ने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने छह घंटे बाद जाम खोल दिया।

टनकपुर-चंपावत एनएच स्थित बस्तिया गांव की पांच महिलाएं शनिवार सुबह करीब दस बजे बूम रेंज के कंपार्टमेंट संख्या 15 के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। बताया गया कि चारा काटने वक्त प्यास लगने पर जानकी (29) पत्नी गोविंद सिंह थोड़ी दूर पहाड़ी पर स्थित जलस्रोत में पानी पीनेे जा रही थी कि बाघ ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर साथी महिलाएं मौके पर पहुंचीं तो बाघ जानकी को घसीट कर ले जा रहा था। महिलाओं ने बाघ को पत्थर मारकर भगाने का भी प्रयास किया। साथ गई महिलाएं रोते-चिल्लाते गांव पहुंची और लोगों को घटना बताई तो गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े दस बजे एनएच पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला का शव पहाड़ी पर जलस्रोत के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे डीएफओ एके गुप्ता, एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा और वन क्षेत्राधिकारी बीके महरा को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सीओ आरएस रौतेला एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटना स्थल के आसपास के जंगल में कांबिंग की तो बाघ घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर पहाड़ी पर बैठा मिला, जिसे हवाई फायर कर भगाया गया। इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग में जाम लगाया है। इसे खोलने को लेकर अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और बाघ को जल्द पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीएफओ के बाघ को पकड़ने के लिखित आश्वासन देने पर अपरान्ह साढ़े चार बजे ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed