फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three-three officers will now be in the same vehicle

अब एक ही वाहन में जाएंगे तीन-तीन अधिकारी

Tue, 28 Mar 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 28 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से बाहर आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों, तहसील दिवस, क्षेत्र पंचायत की बैठक में अब तीन-तीन जिला स्तरीय अधिकारी एक ही वाहन से यात्रा करेंगे। जिला स्तरीय अधिकारियों के अपने-अपने विभागीय वाहनों से यात्रा करने पर शासकीय धन का व्यय भार बढ़ने के साथ ही वाहन पार्किंग की भी समस्या होती है।
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी एचजी भट्ट  ने शासकीय वाहन से यात्रा के संबंध में समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए सरकारी वाहनों से तीन अधिकारियों को एक वाहन से यात्रा करने के लिए (अपरिहार्य कारणों को छोड़ते हुए) रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र में बंटे होने के कारण कई बार शासकीय बैठकें, तहसील दिवस और बीडीसी बैठकों का  आयोजन जिला मुख्यालय से बाहर होता है। ऐसे में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के वाहन वहां पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed