फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three people of Chakharia were infected without investigation of corona, villagers surrounded the hospital vehicle

कोरोना जांच के बगैर चखरिया के तीन लोगों को बता दिया संक्रमित, ग्रामीणों ने अस्पताल वाहन घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three people of Chakharia were infected without investigation of corona, villagers surrounded the hospital vehicle
चंपावत। पाटी ब्लॉक के चखरिया गांव के लोगों ने पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वाहन को घेर दिया। कोरोना जांच के बगैर तीन लोगों को संक्रमित बताने से भड़के लोगों ने कोरोना किट देने पहुंची अस्पताल के स्टाफ को काफी देर तक घेर दिया। बाद में अस्पताल प्रशासन द्वारा गलती स्वीकारने जाने से ग्रामीणों ने वाहन को छोड़ा।
विज्ञापन

चखरिया गांव के तीन लोगों को कोरोना जांच के बगैर ही कोरोना संक्रमित बताने की जानकारी से ग्रामीण भड़क गए। सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गिरि ने बताया कि बृहस्पतिवार को पाटी अस्पताल से एक वाहन के जरिये कथित रूप से तीन (दो महिलाएं और एक पुरुष) संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत देते हुए कोरोना किट देने लगे। तभी इन तीनों लोगों ने अस्पताल के प्रतिनिधि को कहा कि उन्होंने न तो कोरोना जांच कराई है और नहीं उन्हें कोरोना के कोई लक्षण हैं। बवाल बढ़ता देख गांव पहुंचे अस्पताल के प्रतिनिधि ने अस्पताल के प्रभारी से बात की और पूरा वाकया बताया। कोरोना रिपोर्ट की फिर से पड़ताल की गई, तो पता चला कि अस्पताल का स्टाफ कानाकोट, गागर और चौड़ागूंठ के बजाय गलती से चखरिया गांव पहुंच गया। दोनों गांव के लोगों का नाम एक जैसा होने से चखरिया के तीन लोगों को कोरोना संक्रमित बता दिया।
विज्ञापन

इधर पाटी अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी आभाष सिंह ने बताया कि इस मामले में वाहन के स्टाफ की चूक रही। एक जैसे नाम होने से वाहन चालक चखरिया गांव पहुंच गया। अलबत्ता बाद में गलती को सुधार लिया गया। और कोरोना किट सही गांव में भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आईं कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत
चंपावत। चंपावत जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित दोनों महिलाएं दिल्ली से आईं थीं। 59 साल की महिला का जीवन अनमोल अस्पताल में और दूसरी महिला ने चंपावत जिला अस्पताल में दम तोड़ा।
राजस्व उप निरीक्षक राजीव मेहरा, अमित सिपाल, दीपक बोहरा, दरोगा सोनू बोहरा और बलवंत मेहरा ने दोनों महिलाओं का कोविड नियमों का पालन करते हुए ताड़केश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया। इसी के साथ चंपावत जिले में कोरोना से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बृहस्पतिवार को जिले में 114 लोग संक्रमित आए। अब जिले में कोरोना के 1213 सक्रिय केस हो गए हैं। इधर तहसीलदार ज्योति धपवाल ने बताया कि तल्लादेश के पोलप गांव के लोगों को एहतियाती तौर पर होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पिथौरागढ़ जिले में 92 संक्रमित मिले, एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत
पिथौरागढ़। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 552 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को 92 लोग संक्रमित मिले। इनमें 60 आरटीपीसीआर, 31 एंटीजन और एक ट्रूनेट जांच में पॉजिटिव आए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 552 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में तीन दिन से भर्ती 52वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जिसका कोविड नियमों के तहत दाह संस्कार किया गया। इसके अलावा तीन मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीएमओ डॉ. पंत ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। बताया कि जिला अस्पताल में 40 और बेस अस्पताल में 41संक्रमित भर्ती हैं। उन्होंने लोगों से जरा सी दिक्कत होने पर अस्पताल में जांच कराने की अपील की है। कहा कि जांच से न घबराएं। अपने परिवार और करीबियों का ख्याल रखें। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
गंगोलीहाट महाविद्यालय के प्राचार्य का कोरोना से निधन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट के प्राचार्य डॉ. चंद्रप्रकाश 56 वर्ष का बुधवार रात्रि रुद्रपुर के एक सरकारी हॉस्पिटल में कोरोना से निधन हो गया है। डॉ. चंद्रप्रकाश दिसंबर 2019 में गंगोलीहाट महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर नियुक्त हुए थे। वर्तमान समय में उनका परिवार रुद्रपुर में रहता है। यह अपने पीछे दो लड़की, दो लड़के, पत्नी सहित एक भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।
प्राचार्य का बड़ा बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और छोटा बेटा दसवीं में पढ़ता है। डॉक्टर चंद्रप्रकाश एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से क्षेत्र की जनता में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम सरकारी, गैर सरकारी संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है । शोक व्यक्त करने वालों में हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख गंगा बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक, जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम, राज्य आंदोलनकारी श्यामाचरण उप्रेती, महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विक्रम सिंह राठौर, डॉ. हेमा मेहरा, डॉ. दीप्ति रावल, सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह बिष्ट, हरीश भट्ट ,डॉ. ज्योति निवास पंत सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
झूलाघाट में थाना प्रभारी सहित 18 लोग कोरोना संक्रमित
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। झूलाघाट में बृहस्पतिवार को आई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में थाना प्रभारी और अस्पताल के तीन कर्मियों सहित 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस ने सभी पॉजिटिव व्यक्तियों के पतों के आधार पर ढूंढ खोज शुरु कर दी है।
झूलाघाट में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की कोरोना से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 83 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 18 लोग पॉजिटिव आए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल सिंह डीनिया ने बताया झूलाघाट में अधिकांश लोग किराये के मकानों मे रहते है। सभी को बेस अस्पताल में आइसोलेट करने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में कई शादियां हुई हैं। पॉजिटिव लोगों के बारातों में शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में कोविड संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ सकता है। (संवाद)
टनकपुर, बनबसा में 57 और मिले संक्रमित
टनकपुर/ बनबसा (चंपावत)। टनकपुर व बनबसा में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को टनकपुर और बनबसा में 57 लोग और कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सभी को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि बृहस्पतिवार को किए गए एंटिजन टेस्ट में 12 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इसके अलावा सुबह के वक्त आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 30 और शाम को आई रिपोर्ट में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इधर बनबसा में नोडल अधिकारी डा. मो. उमर ने बताया कि बनबसा में 270 आरटीपीसीआर टैस्ट किए गए जिसमें चार कोरोना पाजिटिव निकले हैं तथा 32 एंटीजन टैस्ट में आठ लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। ये सभी पचपकरिया, एनएचपीसी, फागपुर, चंदनी आदि के हैं। (संवाद)
टीकाकरण केंद्रों में सामाजिक दूरी की उड़ रहीं धज्जियां
चंपावत। जिले में कोविड टीकाकरण का काम तो तेजी से चल रहा है, लेकिन यहां कई केंद्रों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। स्वांला के टीकाकरण केंद्र में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़तीं रही। टीका लगाने आए ग्रामीणों को दो गज की दूरी पर बिठाए जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

छह दिन बाद खुले ज्यादातर कार्यालय
चंपावत। कोरोना के कहर के चलते 23 अप्रैल से बंद सरकारी कार्यालय बृहस्पतिवार को सातवें दिन खुले। चंपावत जिले में बृहस्पतिवार को ज्यादातर कार्यालय खुले और सामाजिक दूरी के साथ काम भी हुआ। डीएम विनीत तोमर का कहना है कि शासन का आदेश मिलने के बाद सरकारी कार्यालयों को खोलने और कोविड नियमों का पालन करते हुए काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed