फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three people including the hotel owner died under suspicious circumstances

Champawat News: होटल स्वामी समेत तीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 17 May 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 17 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three people including the hotel owner died under suspicious circumstances
चंपावत। पिथौरागढ़ टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वांला में होटल चला रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव होटल के अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह स्वांला में कुछ लोग होटल पर जब कुछ सामान खरीदने पहुंचे तो होटल बंद था। इस पर उन्होंने दरवाजा खटखटाकर अंदर झांक कर देखा तो होटल स्वामी लोहाघाट निवासी सुंदर सिंह फर्त्याल (28) का शव दुकान में फंदे पर लटका हुआ था। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चल्थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुंदर सिंह लंबे समय से स्वांला में होटल चला कर अपनी आजीविका चला रहा था। चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि होटल स्वामी की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। साथ ही मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन


फंदे से लटका मिला युवक का शव

मूनाकोट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के धारीऐर गांव में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार धारीऐर निवासी महेश सिंह (28) पुत्र होशियार सिंह दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह बृहस्पतिवार शाम ही घर पहुंचा था। रात को गांव के मंदिर में भागवत कथा के लिए उसने साफ सफाई में योगदान दिया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे घर के समीप ही उसका शव रस्सी से लटका मिला। एसआई शंकर सिंह रावत ने बताया मृतक का एक बड़ा भाई और बहन है। बड़ा भाई भी दिल्ली में नौकरी करता है। छोटी बहन की हरिद्वार में शादी हुई है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कनालीछीना में भी फंदे पर लटका मिला युवक का शव

कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना गैस गोदाम के समीप जंगल में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों ने जंगल में पेड़ से एक शव लटका देखा। व्यापारी नेता रवि सिरोला ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। मृतक युवक की शिनाख्त हिमांशु जिमवाल (30) निवासी ओगला के रूप में हुई। एसआई कैलाश मुरारी ने बताया कि शव दो दिन पुराना होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed