फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three more corona positive in champawat

चंपावत जिले में लगातार दूसरे दिन तीन पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Three more corona positive in champawat
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी चंपावत जिले में तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि कोविड-19 पॉजिटिव आए दो लोग मुंबई और एक दिल्ली से आया था। मुंबई से आए 35 व 38 साल के दो लोग इस वक्त लोहाघाट के एक क्वारंटीन सेंटर में है जबकि दिल्ली से आया 33 साल का युवक टनकपुर में क्वारंटीन है। तीनों संक्रमित व्यक्तियों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। शुक्रवार को आई इस रिपोर्ट के बाद चंपावत जिले में कुल 39 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें से सात ठीक हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हुई है। शुक्रवार को 16 सैंपल भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि अब तक कुल 723 सैंपलों में से 511 निगेटिव और 39 पॉजिटिव आए हैं, जबकि 173 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
---::: मातमपुर्सी में आए और 14 दिन के लिए क्वारंटीन हुए ::: चंपावत। लोहाघाट क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों को संवेदना देने आए आगरा के दो लोगों को प्रशासन ने 14 दिन के लिए लोहाघाट में क्वारंटीन कर दिया है। मृतक की बहन और उनके बहनोई को मृतकों के परिजनों से मिलने भी नहीं दिया गया। चंपावत जिलेे के लोहाघाट में 42 साल के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमित होने की वजह से हल्द्वानी में दो जून को मौत हो गई थी। 4 जून को आगरा से मृतक की बहन और बहनोई मातमपुर्सी के लिए लोहाघाट आए। मगर स्थानीय प्रशासन ने दोनों को एक होटल में क्वारंटीन कर दिया है। इधर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि अगर संबंधी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मृतक के परिजनों से मिलना चाहते हैं, तो उन्हें अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed