{"_id":"5910ad874f1c1b0a13850f04","slug":"three-lbs-with-8-2-kg-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.2 किलो चरस के साथ तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.2 किलो चरस के साथ तीन दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Mon, 08 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड की कुमाऊं यूनिट की टीम ने 8.2 किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस लेकर दिल्ली जा रहे थे।
लोहाघाट की थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे मायावती आश्रम को जाने वाले मोटर मार्ग तिराहे पर पिथौरागढ़ की ओर से आ रही अल्टो कार नंबर यूके03टीए-0187 की चेकिंग के दौरान तीन लोगों के पास से 8.2 किलो चरस पकड़ी है। पुलिस के अनुसार जितेंद्र सिंह निवासी लोहाघाट के कब्जे से दो किलो, संजय कुमार निवासी लोहाघाट के कब्जे से 3 किलो 200 ग्राम और जितेंद्र पाल निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी टनकपुर के पास से 3 किलो चरस बरामद की।
टीम की पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि चरस को दिल्ली में किसी व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में 8/20/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चरस तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। लोहाघाट थाना अंतर्गत इस साल चरस तस्करी का यह पहला मामला है। आरोपियों को पकड़ने वालों में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के उपनिरीक्षक केपी टम्टा, आरक्षी किशोर कुमार, महेंद्र गिरी, वीरेंद्र चौहान, सुरेंद्र सिंह, दुर्गा सिंह पापड़ा, गोविंद सिंह, राकेश रौंकली और चालक सलमान रहे।
विज्ञापन
इस साल पकड़े गए चरस के मामले
नौ जनवरी को सूखीढांग के पास से 910 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को दबोचा गया।
सात मार्च को चंपावत के नजदीक 3.5 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया।