फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three Free LPG Cyliders For BPL in Uttarakhand

गरीब परिवारों को मुफ्त मिलेंगे तीन सिलिंडर : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three Free LPG Cyliders For BPL in Uttarakhand
मुख्यमंत्री पर होती पुष्पवर्षा। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां हुई जनसभा में चंपावत से कैलाश गहतोड़ी को जिताने के लिए जनता का आभार जताया। कहा कि यह उनकी भी जीत है। चंपावत से उप चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जैसा फैसला लेगा, उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हर बार उत्तराखंड में भाजपा की ही सरकार आएगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सारे मिथक टूट रहे हैं, एवं देश निरंतर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन जाएगा। निर्धन परिवारों को तीन सिलिंडर निशुल्क दिए जाएंगे। चंपावत जिले में विकास के कई काम कराए जाने हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जनता का आभार जताने आए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में बनबसा पहुंचे हैं। चंपावत जिले में उनकी कई प्राथमिकताएं हैं जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। पूर्णागिरि धाम में रोपवे का काम जल्द होगा। टनकपुर सितारगंज बाईपास फोरलेन बनाया जाना है। रीठा साहिब को जोड़ने के लिए उच्च कोटि की सड़क का निर्माण कराया जाना है। वृद्ध पति-पत्नी दोनों को 1500 रुपये प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन देने के शासनादेश कर दिए गए हैं। पर्यावरण मित्रों को अब प्रतिदिन पांच सौ रुपये दिया जाएगा। निर्धन परिवारों को तीन सिलिंडर निशुल्क दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बनबसा स्टेडियम को जल्द ही खेल विभाग के सपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर करीब सवा पांच बजे पहुंचा। इसके बाद मिनी स्टेडियम पुष्कर धामी जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा। मंच पर स्वागत में करीब एक घंटे से अधिक का समय लग गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने अभिनंदन पत्र सौंप कर मुख्यमंत्री से चंपावत से चुनाव लड़ने की अपील की। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मंच से मुख्यमंत्री को चंपावत से ही चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि वे उनके सिपाही के तौर पर काम करते रहेंगे। उन्होंने विधायक चुने जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के सहयोग की सराहना की। कहा कि उनके सहयोग से ही उन्हें जीत मिली है। जनसभा का दीपक चंद ने संचालन किया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, शिवराज कठायत, बनबसा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, हेमा जोशी, संजय जोशी, मोनू ठाकुर, पुष्पा पांडेय, रानी कापड़ी, रुक्मिणी उनियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed