फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three-day Urs begins at Kalu Syed Baba's tomb in Lohaghat

Champawat News: लोहाघाट में कालू सैय्यद बाबा की मजार पर तीन दिनी उर्स शुरू

Sat, 25 May 2024 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 25 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three-day Urs begins at Kalu Syed Baba's tomb in Lohaghat
उर्स के शुभारंभ पर लोहाघाट में सैय्यद कालू बाबा की मजार में मौजद गददी नसीन बाबा हसमत और जायरीन।
लोहाघाट (चंपावत)। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल हथरंगिया स्थित हजरत कालू सैय्यद बाबा की मजार में कुरानख्वानी और नाते पाक पढ़कर तीन दिनी उर्स शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाबा की मजार पर वक्फ बोर्ड के सदर गद्दी नसीन बाबा हसमत हुसैन की मौजूदगी में बच्चों ने कुरानख्वानी और पेश इमाम हाफिज जियाउल मुस्तफा ने नाते पाक पढ़ा। बाबा हसमत ने बताया कि उर्स में शामिल होने के लिए चंपावत, पिथौरागढ़, डीडीहाट,टनकपुर, पीलीभीत, खटीमा, हल्द्वानी, जौलजीवी आदि जगहों से जायरीनों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को चादरपोशी के साथ बाजार से कालू सैय्यद बाबा की मजार तक जुलूस निकलेगा। रात के वक्त पिथौरागढ़ से आए मशहूर कव्वाल बाबा की शान में कलाम पेश करेंगे। 26 मई को कुलशरीफ के साथ उर्स का समापन किया जाएगा। इंतजामियां कमेटी में जावेद यारखां, जहीर कुरेशी, जौली जावेद, दानिश, नाजिस हुसैन, जाहिद सिद्दकी, साहिद सिद्दीकी, नजर सिद्दीकी, रहीश हुसैन, जिशान कुरैशी,अतिक कुरैशी, शब्बी कुरैशी आदि उर्स में सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed