फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   three cctv stolen from sharda range

शारदा रेंज के जंगल में लगे तीन सीसी कैमरे चोरी

Tue, 01 Aug 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Tue, 01 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज के जंगल में हमलावर बाघ की गतिविधियों का पता लगाने को लगाए तीन सीसी कैमरे चोरों ने चुरा लिए, जबकि एक कैमरा क्षतिग्रस्त मिला है। चोरों का पता लगाने को जंगल में लगे अन्य सीसी कैमरों को खंगाल जा रहा है। फिलहाल वन दरोगा ने कोतवाली में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


शारदा रेंज और चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज में तीन महिलाओं की जान ले चुके हमलावर बाघ की गतिविधियों का पता लगाने को जंगल में सीसी कैमरे लगाए गए हैं। अकेले शारदा रेंज के द्वान एवं ककराली बीट में 25 सीसी कैमरे लगाए गए थे, इनमें से द्वान बीट में लगे तीन सीसी कैमरे गायब हो गए हैं, जबकि एक कैमरा जंगल में क्षतिग्रस्त मिला है।
विज्ञापन


विभाग का मानना है कि क्षतिग्रस्त कैमरे को हाथी ने तोड़ा है, लेकिन सवाल उठता है कि गायब तीन कैमरे कहां गए। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया कि गायब कैमरों को काफी खोजा गया, लेकिन कैमरे नहीं मिले, जिससे उनके चोरी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कैमरे चोरी करते चोरों की जंगल में लगे अन्य सीसी कैमरों में फुटेज कैद हुई है या नहीं यह पता लगाया जा रहा है। बहरहाल बीट के वन दरोगा मुनीष राणा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

जौलासाल रेंज के जंगल से भी चोरी हुए थे कैमरे
हल्द्वानी वन प्रभाग के जंगल में लगे सीसी कैमरे चोरी होने की यह पहली घटना नहीं है। करीब तीन साल पहले हल्द्वानी वन प्रभाग के ही जौलासाल रेंज के जंगल से भी दो सीसी कैमरे चोरी हो चुके हैं, जो अब तक नहीं मिले हैं।


कहीं शिकारियों ने तो नहीं चुराए कैमरे
जंगल में हमलावर बाघ का खतरा बना है। लोग जंगलों से पशुओं के लिए चारा लेने जाने में भी डर रहे हैं, लेकिन चोरों ने बाघ के खतरे की परवाह किए बगैर सीसी कैमरे चुराने की घटना को अंजाम दे डाला। अंदेशा जताया जा रहा है कि जंगल से कैमरे चुराने का दुस्साहस करने वाले सामान्य चोर नहीं, बल्कि शिकारी भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed