फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three arrested with six kg hashish

छह किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with six kg hashish
रीठा साहिब के पास छह किलो चरस के साथ दबोचे गए नैनीताल जिले के तीन आरोपी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और एसओजी की टीम ने नशे के तीन सौदागरों को छह किलो चरस के साथ पकड़ने में कामयाबी पाई है। तीनों आरोपी नैनीताल जिले के हैं, जो चरस खरीदने के लिए रीठा साहिब पहुंचे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रीठासाहिब थाना पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास छह किलो चरस बरामद हुई। आरोपियों में सुनील भट्ट (37) निवासी रानीबाग इंद्रनगर काठगोदाम जिला नैनीताल, यशोद सिंह मेहरा (26) निवासी अघौड़ा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल और बिशन सिंह मेहरा (57) निवासी अघौड़ा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल हैं। पुलिस ने सुनील के पास से दो किलो, यशोद सिंह से तीन किलो और बिशन सिंह के पास से एक किलो चरस बरामद की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में कुंदन सिंह राठौर, वीरेंद्र रमौला, नवीन चंद्र, बालकृष्ण भट्ट मानवेंद्र सिंह, दीपक प्रसाद, राकेश रौंकली, मनोज बैरी और भुवन पांडेय आदि शामिल रहे। बताते चलें कि पुलिस ने एक दिन पूर्व बनलेख से 174 ग्राम चरस सहित एक अभियुक्त को दबोचने में कामयाबी पाई थी।
विज्ञापन

चंपावत में इस साल के चरस बरामदगी के मामले:
11 फरवरी: लोहाघाट में 152 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा।
19 फरवरी : पाटी में पौने चार किलो चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा।
14 अप्रैल : लॉकडाउन में खूनाबोरा गांव में एक किलो 300 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा।
13 जून: खेतीखान-ललुवापानी में एक किलो 510 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा।
24 जुलाई :स्वांला के पास एक किलो 290 ग्राम चरस सहित दो आरोपियों को पकड़ा।
19 अगस्त:कोयाटी गांव में 200 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा।
16 सितंबर:पाटी थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र सहित तीन चरस तस्करों से 12 किलो 110 ग्राम चरस बरामद की।
13 अक्तूबर:चंपावत में एक किलो 112 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को पकड़ा।
15 अक्तूबर :आठ किलो से अधिक चरस के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा।
28 अक्तूबर:174 ग्राम चरस सहित एक आरोपी को पकड़ा।
30 अक्तूबर: छह किलो चरस के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed