फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Threatened women on chairmen's establishment concerning unclaimed animals

लावारिस जानवरों को लेकर चेयरमैन के प्रतिष्ठान पर धमकी महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Threatened women on chairmen's establishment concerning unclaimed animals
महिलाओं द्वारा चंपावत के चेयरमैन के प्रतिष्ठान में लाई गई आवारा गायें। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लावारिस जानवरों से परेशान महिलाएं जानवरों के साथ रविवार को नगर पालिकाध्यक्ष के प्रतिष्ठान में जा धमकी। लेकिन चेयरमैन विजय वर्मा के शहर से बाहर होने से महिलाओं की मुलाकात नहीं हो सकी। महिलाओं ने लावारिस जानवरों से निजात नहीं दिलाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चंपावत के मांदली क्षेत्र की दीपा जोशी, कलावती देवी, हेमा देवी आदि महिलाओं का कहना है कि जानवरों के चलते उनके खेत और फसल बर्बाद हो रहे हैं। कई बार आग्रह करने के बावजूद पालिका ने कोई कदम नहीं उठाया। जिससे नाराज होकर रविवार को ये महिलाएं उनके खेत में आए जानवरों को लेकर यहां पहुंची। कहा कि लावारिस जानवर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। महिलाओं ने लावारिस जानवरों से निजात नहीं दिलाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि वे निजी कार्य से जिले से बाहर गए हुए हैं। महिलाओं की समस्या के समाधान के लिए पालिका कर्मियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed