फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Those creating ruckus in Bagwal fair will not be spared: SP

Champawat News: बग्वाल मेले में हुड़दंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगेः एसपी

Fri, 26 Jul 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 26 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Those creating ruckus in Bagwal fair will not be spared: SP
चंपावत के मां वाराही धाम के निरीक्षण के दौरान मंदिर कमेट के पदा​धिकारी एसपी से चर्चा करते। संवा
पाटी/ चंपावत। अगले महीने होने वाले देवीधुरा बग्वाल मेले को लेकर एसपी अजय गणपति ने देवीधुरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि बग्वाल के दौरान हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण से पूर्व एसपी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि सात किमी मेला क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। उन्होंने देवीधुरा हल्द्वानी रोड और पाटी लोहाघाट रोड में बनने वाली पार्किंग स्थल को भी देखा। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पार्किंग की समस्या, मेले के दौरान बाजार में वाहनों को न लाने आदि को लेकर चर्चा की। एसपी ने थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी को मेले के दौरान पुलिस कर्मियों के रहने खाने की उचित व्यवस्था करने के साथ ही मेले में संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने को निर्देश दिए। इधर, थानाध्यक्ष देवनाथ ने बताया कि मेला क्षेत्र में0 यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दो क्रेनों की तैनाती की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मंदिर कमेटी मोहन सिंह बिष्ट, पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed