फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   This is the third eye, the eye of school children

स्कूली बच्चों पर अब तीसरी आंख की नजर 

Sun, 11 Sep 2016 10:48 PM IST
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 11 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
This is the third eye, the eye of school children
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में छात्र-छात्राओं की हर गतिविधियों पर अब शिक्षक ही नहीं, तीसरी आंख से भी नजर रखी जाएगी। कक्षाओं पर नजर रखने, कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने के लिए नवोदय प्रबंधन समिति ने यह निर्णय लिया था। पिछले सप्ताह इस काम को पूरा कर लिया गया है। जेएनवी जिले का पहला सरकारी शिक्षण संस्थान है जहां सीसीटीवी लगे हैं। छठीं से इंटर तक के इस स्कूल में 400 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। प्राचार्या बीनू जैन ने बताया कि विद्यालय में 32 सीसीटीवी लगाए गए हैं। ये कैमरे सभी कक्षाओं, रास्ते, परिसर गेट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए हैं। सुरक्षागत पहलू के अलावा इसका मुख्य मकसद बच्चों की पढ़ाई, बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना है। सीसीटीवी लगाने में करीब 4 लाख रुपये का खर्च आया है। 


कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल में लगे हैं सीसीटीवी
चंपावत। 2014 में जिला पंचायत अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुए विवाद और कलक्ट्रेट में तोड़फोड़ के बाद कलक्ट्रेट में सीसीटीवी लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस कार्यालय में तीसरी आंख लगाई गई। कुछ महीने पूर्व जिला अस्पताल और ग्रामीण निर्माण विभाग में सीसीटीवी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पाटी रामलीला में सीसीटीवी से होगी सुरक्षा
पाटी (चंपावत)। पाटी में रामलीला की तालीम शुरू हो गई है। पात्रों के चयन के बाद निर्देशक महेश गहतोड़ी द्वारा पात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र लडवाल और कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट ने बताया कि दशमी से शुरू होने वाली लीला 14 दिनों तक चलेगी। अंतिम दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें संस्कृति विभाग देहरादून की टीमें कार्यक्रम दिखाएंगी। लीला के दौरान सुरक्षा के अन्य उपायों के अलावा सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। संगीतज्ञ सीएच मौनी, सह लीला निर्देशक सागर मौनी भी कलाकारों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। राम का अभिनय हिमांशु मेहता, लक्ष्मण का नीरज पाटनी, सीता का सोमेश गहतोड़ी, हनुमान का प्रकाश भट्ट, दशरथ का अभिनय महेश भट्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed