फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Third batch of Kailash pilgrims left for Dharchula

Champawat News: धारचूला रवाना हुआ कैलाश यात्रियों का तीसरा जत्था

Sun, 13 Jul 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 13 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Third batch of Kailash pilgrims left for Dharchula
टनकपुर के टीआरसी परिसर में पौंध रोपते कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल के यात्री और पालिकाध्यक - फोटो : samvad
टनकपुर (चंपावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के तीसरे दल के 46 सदस्य टीआरसी में उत्साह से लबरेज दिखे। शनिवार देर रात तक देवभूमि की सांस्कृतिक प्रस्तुति पर कलाकारों के साथ यात्री भी जमकर थिरके। रविवार सुबह पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने दल को धारचूला के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

शनिवार शाम तीसरे के दल के सदस्य पहुंचे तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दल में 12 महिला और 34 पुरुष हैं। देवभूमि में आते ही वे भगवान शंकर की भक्ति में डूबे नजर आए। इस दौरान टीआरसी मैनेजर मनोज कुमार, मनीष मेहरा, मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी समेत दल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीर्थयात्रियों को शिव चालीसा की पुस्तकें भेंट कीं
कैलाश मानसरोवर यात्रियों के तीसरे दल के सदस्यों को टीआरसी में भारत विकास परिषद की ओर से शिव चालीसा की पुस्तकें भेंट की गईं। मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने यात्रियों के साथ परिसर में पौधे भी रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed