{"_id":"64ac3b462c8b6a961c0b621f","slug":"thieves-raid-two-temples-steal-70-bells-and-urns-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-111-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दो मंदिरों में चोरों का धावा, 70 घंटियां और कलश चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दो मंदिरों में चोरों का धावा, 70 घंटियां और कलश चुराए
Mon, 10 Jul 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
बस्तिया मंदिर में हुई चोरी की घटना का स्थनीय निरीक्षण करते पुलिस कर्मी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। चोरों ने एक बार फिर मंदिरों को निशाना बनाया है। बस्तिया के दो मंदिरों से चोर बड़ी संख्या में घंटियां और कलश चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थलों का निरीक्षण किया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
ग्राम प्रधान कविता धौनी ने बताया कि रविवार को ग्रामीण गांव के बीच स्थित प्राचीन राणा भूमिया मंदिर में सफाई करने पहुंचे तो मंदिर में लगी पीतल की करीब 70 घंटियां और कलश गायब थे। इतना ही नहीं चोर किरोड़ा पुल के पास स्थित शनि मंदिर से भी काफी संख्या में घंटियां चुरा ले गए हैं। प्रधान ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व भी गांव के श्री सिद्ध बाबा मंदिर से भी करीब 12 बड़ी घंटियां चोरी हुई थीं।
प्रधान की सूचना पर बूम चाैकी के पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि घटना की बूम पुलिस चौकी घटना की जांच कर रही है। ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान नवीन सिंह बोहरा आदि ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
अस्पताल में थम नहीं रहे चोरी के मामले
नर्सिंग अधिकारी के पर्स से चोरी हो गए एक हजार रुपये
पिथौरागढ़। जिला और महिला अस्पताल में चोरी के मामले थम नहीं रहे हैं। मरीज, तीमारदारों के साथ ही स्टाफ का सामान भी चोरी हो रहा है। अभी पुराने मामले सुलझे नहीं कि अब एक स्टाफ नर्स के पर्स से नकदी चोरी हो गई।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सात जुलाई को रात्रि ड्यूटी में आर्थो वार्ड में तैनात नर्सिंग अधिकारी गंगोत्री मरीजों को इंजेक्शन और दवा देने गई थी। इस बीच किसी ने स्टाफ कक्ष में घुसकर उनके पर्स से एक हजार रुपये निकाल लिए। गनीमत नहीं कि चोर मोबाइल और अन्य सामान को नहीं ले गया। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि पूर्व में भी जिला और महिला अस्पताल में चोरी हुई हैं। पूर्व में हुई चोरी के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। इधर कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद