{"_id":"686023b615b6f80e80100067","slug":"there-will-be-relief-from-water-logging-in-the-railway-underpass-from-tanakpur-to-banbasa-champawat-news-c-229-1-shld1007-125858-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर से बनबसा तक रेलवे के अंडर पास में जल भराव से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर से बनबसा तक रेलवे के अंडर पास में जल भराव से मिलेगी निजात
Sat, 28 Jun 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
-बनबसा के बीच जल भराव की समस्या को लेकर अंडर पास का जायजा लेते रेलवे के सेक्शन इंजीनियर, एसडीएम
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन ने टनकपुर-बनबसा के अंडर पास और रेलवे भूमि पर पानी निकासी न होने की समस्या को गंभीरता से लिया है। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर यशवंत सिंह ने टनकपुर से बनबसा तक स्थलीय निरीक्षण किया।
शनिवार को टनकपुर-बनबसा के ग्रामीण क्षेत्र के मनिहारगोठ, सैलानीगोठ, फागपुर, भजनपुर, देवीपुरा, देशीफार्म, पचपकरिया में संयुक्त टीम ने रेलवे अंडरपास और ड्रेनेज सिस्टम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि इन ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे भूमि के पास जलभराव के कारण दिक्कतें बढ़ रही हैं।
रेलवे अंडरपास में जलभराव की शिकायत लंबे समय से आ रही है। उन्होंने रेलवे विभाग के सेक्शन इंजीनियर को निर्देशित किया कि अंडरपास में जल भराव की समस्या को प्राथमिकता से दूर किया जाए। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास क्षेत्र में सुधार के लिए विस्तृत आख्या डीआरएम, इज्जतनगर को भेजी जा रही है और स्वीकृति के बाद कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने झाड़ियों की सफाई, अवरुद्ध रास्तों की मरम्मत, स्थानीय जनता की आवाजाही के लिए सुरक्षित फुट ओवर ब्रिज के विकास के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव, विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि आदि थे।