फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There will be relief from low voltage in half a dozen places including Purnagiri Dham.

Champawat News: पूर्णागिरि धाम समेत आधा दर्जन स्थानों में लो वोल्टेज से निजात मिलेगी

Tue, 15 Jul 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 15 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
There will be relief from low voltage in half a dozen places including Purnagiri Dham.
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम समेत क्षेत्र के आदर्श काॅलोनी, थ्वालखेड़ा, नायकगोठ समेत आधा छह स्थानों के बिजली उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से जल्द निजात मिल सकेगी। इसके लिए बिजली विभाग के सब डिविजन में अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर हल्द्वानी से पहुंच गए हैं। पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही निर्बाध बिजली की सौगात मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर हो या गांव हर जगह आबादी बढ़ती जा रही है और नए मकान बनते ही बिजली उपभोक्ता भी उसी दर से बढ़ रहे हैं। इससे जगह-जगह लगे पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर नए ट्रांसफार्मरों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जिन गांवों में अधिक कनेक्शन हो गए हैं, वहां लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इस समस्या के समाधान की पहल की जा रही है। एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर मिल गए हैं। इनको चिह्नित स्थानों पर लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जेई नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नायकगोठ आरटीओ कार्यालय के पास नया ट्रांसफार्मर लगाने कार्य शुरु हो गया है। पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर मिल गया है। इसके अलावा 100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर आदर्श कऍलोनी, थ्वालखेड़ा, नायकगोठ, आमबाग और बोरागोठ में लगाए जा रहे हैं। नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद संबंधित क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed