फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There will be agitation if Chanchadi-Sutera motor road is not repaired soon

Champawat News: चांचड़ी-सुतेड़ा मोटर मार्ग जल्द ठीक न हुआ तो होगा आंदोलन

Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
There will be agitation if Chanchadi-Sutera motor road is not repaired soon
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चांचडी-सुतेड़ा बदहाल मोटर मार्ग की हालत ठीक करने की मांग को लेकर ग्रामीण एसडीएम से मिले। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बदहाल मोटर मार्ग की जानकारी दी। उन्होंने जल्द मोटर मार्ग को ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सुतेड़ा के ग्रामीणों ने लोहाघाट आकर मंगलवार को एसडीएम रिंकू बिष्ट को चांचड़ी-सुतेड़ा मोटर मार्ग को ठीक करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि करीब 14 साल पहले दो लाख रुपये की लागत से विधायक निधि से गांव के लिए करीब एक किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। दो वर्ष पूर्व आई भारी आपदा में मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, इसमें एक स्थान पर सड़क पूरी तरह से धंस गई है। उन्होंने कहा कि तीन साल से ग्रामीण सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। लोगों ने एसडीएम से मोटर मार्ग में जेसीबी लगाकर गड्ढा भरान कर मोटर मार्ग को ठीक करने की मांग की। एसडीएम ने लोगों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कमल शर्मा, प्रहलाद सिंह, कमल किशोर, दिवाकर शर्मा, योगेश शर्मा, आकाश सिंह, अमित सिंह, खुशाल सिंह, प्रदीप सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed