{"_id":"666b2dbbff2c8b5a9b0956cb","slug":"there-will-be-agitation-if-asphalting-is-not-done-on-regdu-chhinda-bans-motor-road-champawat-news-c-229-1-shld1026-109193-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रेगडू-छींडा-बांस मोटर मार्ग पर डामरीकरण न हुआ तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रेगडू-छींडा-बांस मोटर मार्ग पर डामरीकरण न हुआ तो होगा आंदोलन
Thu, 13 Jun 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के रेगडू-छींडा-बांस मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। मोटर मार्ग के निर्माण के वर्षों बाद भी इसमें डामरीकरण न होने से यह मार्ग बदहाल है। ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष कैप्टन राजेंद्र सिंह देव ने बताया कि करीब 18 साल पूर्व 11 किमी लंबे रेगडू-छींडा-बांस मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। इसके बाद इसकी सुध नहीं ली गई। कैप्टन देव का कहना है कि मोटर मार्ग पर कलमठ तो बना दिए गए हैं, लेकिन सुरक्षा दीवार और नालियों का कार्य नहीं हुआ है। मोटर मार्ग पर जहां बड़े गड्ढे बने हुए हैं, वहीं पूर्व में आई आपदा के दौरान आए मलबे तक को नहीं हटाया गया है। इससे वाहन चालक जान हथेली में रखकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
ग्रामीण महेश राम ने बताया कि इस मार्ग से तल्ली मल्ली छींडा बांस, तल्ली मल्ली बेट्टा आदि गांवों की 500 से अधिक की आबादी आवाजाही करती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन लाल ने बताया की लंबे समय से ग्रामीण मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली जा रही है।