फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There was chaos in the market for two days on Dhanteras

दो दिन धनतेरस को लेकर बाजार में रही उहापोह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
There was chaos in the market for two days on Dhanteras
चंपावत। धनतेरस की तिथि को लेकर मतभिन्नता के बावजूद बाजार गुलजार रहे। अलबत्ता धनतेरस के पहले दिन अपेक्षाकृत कम खरीदारी हुई। जिलेभर में बृहस्पतिवार को बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कार, दोपहिया वाहन, सोने के आभूषण का करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। व्यापार संघ जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी का कहना है कि शुक्रवार को भी धनतेरस मनाने से बाजार में उछाल की उम्मीद है।
विज्ञापन

मारुति कार के शोरूम के प्रबंधक डीपी पांडेय ने बताया कि कारों की कीमत में 25 से 30 प्रतिशत तक की रियायत दी गई थी। बृहस्पतिवार को 14 कारों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल 22 कारें बिकी। जय दुर्गा ऑटोमोबाइल के स्वामी राजेश उप्रेती ने बताया कि धनतेरस को उहापोह रहा। 25 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले साल ये आंकड़ा 45 का था। सोना व्यवसायी नीरज वर्मा, विजय वर्मा, बर्तन व्यवसायी कुंदन बिष्ट, नरेश गड़कोटी, विनोद पांडेय, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी नवीन सुतेड़ी, केसी ओली आदि ने बताया कि धनतेरस पर पिछले साल की अपेक्षा करीब 40 फीसदी की कमी आई है। धनतेसर के मद्देनजर खड़ी बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed