फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is no corona patient in Madlak village

मडलक गांव में नहीं है कोई कोरोना भी मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
There is no corona patient in Madlak village
लोहाघाट (चंपावत)। जहां एक ओर कोरोना महामारी शहर और गांवों में तेजी से पांव पसार रही है, वहीं विकासखंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगा मडलक गांव ग्रामीणों की जागरूकता के बल पर पूरी तरह से महफूज है। कोरोना की की दोनों लहरों के दौरान गांव के किसी भी व्यक्ति को कोरोना महामारी छू भी नहीं सकी है। इसकी एक वजह ग्रामीणों का जागरूक होना और शासन प्रशासन के निर्देेशों का कड़ाई से पालन करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

लोहाघाट से 26 किमी. दूर करीब एक हजार की आबादी वाले इस मडलक गांव में कोरोना की पहली लहर के दौरान 76 प्रवासी गांव में लौटकर आए थे। उस दौरान सभी प्रवासियों के गांव के जीआईसी में 14 दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन किया गया था। क्वारंटीन की समयावधि पूर्ण करने और पूर्ण स्वास्थ्य जांच के बाद ही उन्हें गांव में प्रवेश दिया गया था। इससे गांव में कोरोना महामारी नहीं पहुंच सकी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन से पूर्व करीब 37 प्रवासी गांव में आए हैं, जिन्होंने होम आइसोलेशन का कड़ाई से पालन किया। गांव में लोग सुरक्षित दूरी का पालन करने के साथ मास्क लगाकर खुद को सैनिटाइज कर कोरोना को अपने पास फटकने तक नहीं दे रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed