{"_id":"580a49f24f1c1b1030704aec","slug":"there-are-many-events-in-the-cluster-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलस्टर मीट में हुई कई प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलस्टर मीट में हुई कई प्रतियोगिताएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
कलस्टर मीट में हुई कई प्रतियोगिताएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवि संगठन की दो दिवसीय संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी और राष्ट्रीय एकता शिविर शुरू हो गया है। बनबसा स्थित केवि क्रमांक दो में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन टनकपुर पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता पीके गुप्ता ने किया।
एनएचपीसी स्थित केवि टू में हल्द्वानी क्लस्टर की विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू हुई। मेजबान विद्यालय की प्राचार्या रंजना बरफाल ने सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी और राष्ट्रीय एकता शिविर के बारे में बता अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि संकुल स्तरीय प्रदर्शनी में लोहाघाट, रानीखेत, भीमताल, हल्द्वानी प्रथम और द्वितीय शिफ्ट, काशीपुर, बनबसा क्रमांक प्रथम और द्वितीय से करीब 307 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
छात्रों ने स्वागत गीत के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले दिन समूह नाग, नृत्य, प्रदर्शनी, एकल गान, कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा पर अपने प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इस मौके पर मुख्य अभियंता विद्युत अमिताभ झा, वरिष्ठ प्रबंधक शरत भूषण, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, केवि क्रमांक प्रथम के प्राचार्य आरसीएस धपोला, जानकी खर्कवाल, सीआईएसएफ के एसी बिष्ट, डा. जीडी पांडेय आदि मौजूद थे।