{"_id":"58b84e2a4f1c1bbd568347e4","slug":"then-the-movement-will-not-cut-dividers","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर कट नहीं दिया तो आंदोलन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर कट नहीं दिया तो आंदोलन होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई के खिलाफ टनकपुर तहसील में ज्ञापन सौंपते बनबसा वासी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम मार्ग के पास एनएच पर निर्माणाधीन डिवाइडरों में सड़क पार करने को जगह न देने से ग्रामीण और नागरिक खफा हैं। उन्होंने बैठक कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील में दिया।
बृहस्पतिवार को टनकपुर तहसील में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन उनके स्टेनो कमलेश पंत को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि स्टेडियम मार्ग, कन्या इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, बीएड कॉलेज, स्टेडियम, निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय के अलावा बनबसा, पचपकरिया, गुदमी, देवीपुरा के ग्रामवासियों का संपर्क मार्ग है। एनएच पर स्थित डिवाइडर में सड़क पार करने को जगह न देने से लोगों को दो से छह किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ेगा। इसके अलावा पूर्णागिरि इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर स्कूल, पशु चिकित्सालय, आयुर्वेदिक अस्पताल, थाने और बस अड्डे जाने पर भी बच्चों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर डिवाइडर पर कट देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी, पूर्व बीडीसी सदस्य दिनेश कापड़ी, मदन सिंह बोरा, गोविंद शर्मा, उमेद सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन