फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Theft In the Shop of banbasa Jwellor

बनबसा में ज्वेलर्स की दुकान में चोरों का धावा, लाखों के आभूषण चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Theft In the Shop  of banbasa Jwellor
चोरी की घटना का निरीक्षण करते पुलिस कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए शुक्रवार रात चोरों ने नगर में एक सराफा की दुकान को निशाना बना सोने-चांदी के 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। एसएसबी की डॉग स्क्वॉड के साथ ही ऊधम सिंह नगर से आई फोरेंसिक टीम की मदद से पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने दुकान स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में स्थित दुकान आशीष ज्वैलर्स में चोरों ने रात के वक्त धावा बोला। दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर दुकान का लॉकर तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए। चोरों ने दुकान के काउंटर के अंदर रखे आभूषण भी नहीं छोड़े। दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसी कैमरे की डीवीआर भी चोर निकालकर ले गए। शनिवार सुबह दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा होने का पता चलने पर आशीष वर्मा ने दुकान खोली तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर थानाध्यक्ष एनएस जगवाण फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी देवेंद्र पींचा और सीओ अविनाश वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस ने एसएसबी की डॉग स्क्वॉड और ऊधम सिंह नगर से फोरेंसिक टीम विशेषज्ञ बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। थानाध्यक्ष एलएस जगवाण ने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 456, 380, 427 के तहत केस दर्ज किया गया है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की तीन टीमों के अलावा एसओजी भी लगाई गई है। वहीं सीसी कैमरे की विशेषज्ञ टीम भी बुलाई गई है। दुकान स्वामी आशीष वर्मा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में चोरी हुए आभूषणों की कीमत का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन उसके मुताबिक करीब 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशेवर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
बनबसा। सराफा दुकान में हुई लाखों रुपये कीमत के आभूषणों की चोरी की घटना को पेशेवर चोरों ने अंजाम दिया है। पुलिस का मानना है कि घटना में चोरों की टीम बाहरी क्षेत्र की हो सकती है। आसपास के थानों के साथ ही यूपी के थानों से भी पेशेवर चोरों का ब्योरा मांगा गया है। सीओ अविनाश वर्मा का कहना है कि चोरों ने जिस अंदाज में घटना का अंजाम दिया है उससे साफ है कि यह पेशेवर चोरों की करतूत है। चोरों की पहचान के लिए बाजार क्षेत्र की दुकानों और घरों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed