{"_id":"57fd1ad54f1c1bd87528e6ea","slug":"the-women-took-the-urn-in-regional-costumes-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराकोट में छह दिनी लड़ीधुरा महोत्सव शुरू हो गया है। महिलाओं और बालिकाओं ने रामलीला मंच से लड़ीधुरा मंदिर परिसर तक आकर्षक कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा के आगे पिथौरागढ़ से आए छलिया नर्तक अपने करतब दिखाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार से आए कथावाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने किया। कलश यात्रा के मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कमेटी के लोगों ने 11 नारियल फोड़कर पशु बलि रोकने का संकल्प लिया। कलश यात्रा में शामिल नीमा वर्मा, मुन्नी अधिकारी, पुष्पा बिष्ट को पुरस्कृत किया गया।
बाराकोट बाजार तथा मंदिर को जोड़ने वाले सभी मार्गों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
पंडित तारा दत्त जोशी के पौरोहित्य में महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, लोकमान अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, प्रदीप ढेक, रमेश जोशी, नवीन चंद्र जोशी, दुर्गेश जोशी आदि ने पूजा की। इस दौरान यहां फरतोला के रितेश वर्मा ने भंडारा आयोजित किया। इस अवसर पर बाबा आदित्यदास भी मौजूद थे। संचालन जगदीश अधिकारी, रमेश जोशी ने किया।
विज्ञापन
महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, सचिव राजू अधिकारी, देवेंद्र अधिकारी, महेंद्र सिंह अधिकारी, नीरज वर्मा, मनोज वर्मा, नमन जोशी, कुंदन सिंह, कल्याण सिंह अधिकारी, केदार सिंह अधिकारी आदि ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन