फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The water being carried by the jeep, the night is being cut in the dark somewhere

जीप से ढो रहे पानी, कहीं अंधेरे में कट रही रात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The water being carried by the jeep, the night is being cut in the dark somewhere
सूखीढांग क्षेत्र में जीप से पानी ढोते ग्रामीण। संवाद - फोटो : TANAKPUR
चंपावत। पिछले दिनों हुई बारिश से पेयजल की 40 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थी। तीन दिन बाद भी 22 योजनाएं ठीक नहीं हुई है। इसके चलते यहां से 51 किमी दूर सूखीढांग क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पंडित शंकर जोशी का कहना है कि कई गांवों में लोग स्टैंड पोस्टों से जीप में मोटी रकम खर्च कर पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

दौगाड़-बृजनगर-बमनजौल पेयजल लाइन के तीन दिन से टूटे होने से सूखीढांग, श्यामलाताल, कांडा, बनकटिया, बमनजौल, बृजनगर, आमखर्क, सिलाड़ आदि गांवों में पेयजल किल्लत गहरा गया है। इससे तीन हजार से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम प्रधान दीपक कुमार, जगदीश प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा जोशी, रविशंकर पांडेय आदि ने टूटी पेयजल योजना को जल्द ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई विलाल यूनुस का कहना है कि बारिश से टूटी पेयजल लाइनों को ठीक करने के लिए टीम भेजी गई है। दो दिन के भीतर लाइन की मरम्मत हो जाएगी।
कठौल क्षेत्र में बिजली गुल, 35 से अधिक परिवार परेशान
चंपावत। कठौल, ब्यानधूरा आदि क्षेत्रों में एक सप्ताह से अधिक समय से लोगों की रात अंधेरे में कट रही है। इसके चलते छात्रों की पढ़ाई से लेकर गांव के लोगों का रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। ब्यानधूरा के पुजारी पंडित दयाकिशन जोशी ने बताया कि बिजली गुल होने से इलाके के 35 परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बिजली आपूर्ति अविलंब बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के जेई आरसी पंत का कहना है कि बरसात में बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति पर असर पड़ा है। मौसम खराब होने से मौके पर खंभों को नहीं पहुंचाया जा सका है। अब मौसम सही होने पर खंभों को पहुंचाया जा रहा है। एक सप्ताह में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed