फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The villagers are angry with the debris of the road

सड़क का मलबा खाई में डालने से ग्रामीण नाराज

Sun, 03 Jun 2018 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 03 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
The villagers are angry with the debris of the road
इंद्रपुरी सड़क मार्ग से इस प्रकार सीधे खाई में धकेला जा रहा मलबा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बाराकोट ब्लाक में इंद्रपुरी सड़क का मलबा खाई में फेंके जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शीघ्र मलबे का निस्तारण नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।  

इन दिनों इंद्रपुरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क  के ठीक नीचे बसे बैड़ाओड़ के ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे को सीधे खाई में फेंका जा रहा है। जिससे मलबा सीधे ग्रामीणों के घरों और खेतों में जा रहा है। सेरी के ग्रामीण जगजीवन प्रसाद, प्रकाश राम, सुंदर राम, पनीराम, बद्रीराम, बचीराम का कहना है कि उन्हें सड़क निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन इससे निकलने वाले मलबे से उनका जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों को कहना है कि मलबे से पानी का स्रोत भी सूखने की कगार पर पहुंच गया है।  इस बावत डीएम को ज्ञापन भी भेजा गया था, जिसमें उन्होंने सड़क से निकलने वाले मलबे को डंपिंग जोन में डलवाए जाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अब कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed